पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 44 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया
हाथरस (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 44 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।अभियुक्तों नाम व पता सोवरन सिंह पुत्र रंजीत सिंह, निवासी ग्राम नंगला ध्यान थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
पिन्टू यादव पुत्र शेर सिंह, निवासी नगला खुशाल, थाना करहल, जनपद मैनपुरी, हाल पता आगरा चुंगी, देशी शराब ठेका के पास, कस्बा व थाना सादाबाद, जनपद हाथरस ।बरामदगी का विवरण44 क्वार्टर अवैध देशी शराब । पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 123/26 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना सादाबाद जनपद हाथरस । मु0अ0सं0 124/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथऱस ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



