सासनी में रामनवमी मेले की धूम: पथवारी माता की सवारी व भव्य रथयात्रा का शुभारंभ
हाथरस (आरएनआई) सासनी 49वें श्री रामनवमी मेला, सासनी के पावन अवसर पर पथवारी माता की सवारी एवं भव्य रथयात्रा का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने निर्देश वार्ष्णेय एवं विकास सिंह के साथ शुभारंभ कर आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। पथवारी माता की सवारी एवं रथयात्रा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। जयघोषों और भक्ति भाव से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने तथा धार्मिक चेतना को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में कमल शर्मा, बिकी गुप्ता, दीपेश वर्मा, दीपक वर्मा, सुरेंद्र वार्ष्णेय, प्रतीत वार्ष्णेय, ललरता प्रसाद, संतोष वर्मा, कपिल गुप्ता, निशांत वार्ष्णेय, निर्भय वार्ष्णेय, प्रतिन वर्मा एवं बंदू वार्ष्णेय सहित अनेक सम्मानित नागरिक, धर्मप्रेमी बंधु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
अंत में डॉ. विकास शर्मा ने सभी समिति सदस्यों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा माता पथवारी एवं प्रभु श्रीराम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



