पुलिस गौरव का गूंजा जयघोष, झंडा दिवस पर दिखा उत्साह, एसपी ने डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाया

Sunday, November 23, 2025 - 21:02
Updated: 10 months ago
0
पुलिस गौरव का गूंजा जयघोष, झंडा दिवस पर दिखा उत्साह, एसपी ने डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाया

फतेहपुर (आरएनआई) रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस बड़े धूमधाम और गर्व के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया। एसपी ने पुलिस कर्मियों की निस्वार्थ सेवा, शौर्य और समर्पण को नमन करते हुए सभी को पुलिस कलर झंडा स्टीकर लगाया।

पुलिस लाइन परिसर में मौजूद सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में देशसेवा और जनसुरक्षा के संकल्प को दोहराया। हर वर्दी और हर वाहन पर नीले-सफेद पुलिस झंडे की चमक पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास की गाथा कह रही थी। जनपद के सभी थानों पर सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना परिसरों में ध्वजारोहण किया। डीजीपी का संदेश पढ़ा और सभी कर्मियों ने गर्व के साथ पुलिस झंडा स्टिकर लगाया। कई थानों पर पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को स्टीकर लगाते हुए भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया। एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का झंडा केवल एक प्रतीक नहीं, यह हमारे शहीदों का सम्मान और जनता का विश्वास है। आज हर पुलिस कर्मी ने इस झंडे को लगाकर संकल्प लिया है कि हम जनता की रक्षा के लिए हर पल तत्पर रहेंगे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User