किसान और रिलायंस मार्ट में एमआरपी घोटाला—उपभोक्ताओं से खुलेआम ज्यादा वसूली!
गुना (आरएनआई) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की गुना इकाई को किसान मार्ट और रिलायंस मार्ट में मूल्य से अधिक रेट में समान बेचने की शिकायत मिलने पर दोनों मार्ट के मैनेजर से बात की गई रिलायंस मार्ट का मैनेजर तो अपने गलती मानने को तैयार ही नहीं है किसान मार्ट के मैनेजर ने अपनी गलती स्वीकार की और दोबारा प्रोडक्ट रेट से ज्यादा में नहीं देने का वादा किया। भारत सरकार ने जीएसटी 22 सितंबर को कम की है इसके बावजूद भी मार्ट वाले अपनी मनमानी रेट में और पुरानी रेट में ही सामान विक्रय कर रहे हैं उनको जीएसटी से कोई लेना-देना नहीं है उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है, "किसान मार्ट और रिलायंस मार्ट में एमआरपी से अधिक वसूली उपभोक्ताओं की जेब पर खुलेआम ढाका" किसान मार्ट में एमआरपी ₹35.60 पैसे और वसूली की जा रही है₹38 , एमआरपी ₹26.70 पैसे और वसूली की गई₹28.60 पैसे रिलायंस मार्ट में एमआरपी ₹26.70 पैसे परले-gगोल्ड और वसूली की गई₹27.90 पैसे की , गुना शहर के वंदना कॉन्वेंट स्कूल के सामने स्थित किसान मार्ट , और कमला पेट्रोल पंप के सामने रिलायंस मार्ट स्थित है। इन मार्ट द्वारा उपभोक्ताओं की जेब पर खुलेआम ढाका डाला जा रहा है जहां पर एमआरपी से अधिक वसूली की जा रही है इन दोनों मार्ट से उपभोक्ता विट्ठल अहिरवार ने जब बिस्कुट के पैकेट खरीदे गए तो दोनों मार्ट में मूल्य से अधिक रेट में बिस्कुट के पैकेट दिए गए ग्राहक पंचायत की गुना इकाई ने जब इसकी जांच पड़ताल की तो रेट से अधिक मूल्य पर बिस्कुट के पैकेट देना पाया गया जब दोनों मार्ट में संपर्क किया गया तो किसान मार्ट के मैनेजर ने अपनी गलती स्वीकार की और बताया कि भविष्य में दोबारा इस तरह की गलती नहीं होगी और अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और वीडियो भी जारी किया कि मैं दोबारा ऐसी गलती किसान मार्ट में नहीं होगी ।
इसी क्रम में जब रिलायंस मार्ट में मैनेजर से चर्चा की गई तो मैनेजर गलती मानने को तैयार नहीं है और उसका कहना है कि सिस्टम ऊपर से अपडेट होते हैं जो हमारे मुख्य शाखा दिल्ली में है इसके बाद ही बदलाव होगा यानी की रिलायंस स्मार्ट वाला खुलेआम ग्राहकों का शोषण कर रहा है उपभोक्ताओं के साथ छल किया जा रहा है और अपनी गलती भी स्वीकार नहीं कर रहा है।
""ग्राहक पंचायत की सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि एमआरपी से अधिक रेट में सामान ना खरीदें और जो भी सामान क्रय किया जाता है उसका बिल आवश्यक रूप से लें "" रिलायंस मार्ट कैंट गुना में भी इसी प्रकार की धांधली पहले से चल रही है वहां भी उपभोक्ता के साथ इस तरह का छलावा किया गया है सुदर्शन प्रेस ने भी इसकी खबर चलाई थी दिनांक 10 नवंबर 2025 को इसके बावजूद भी रिलायंस मार्ट कमला पेट्रोल पंप वाले के पास में कोई सुधार नहीं किया है वह ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है किसान मार्ट के मैनेजर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। ग्राहक पंचायत की गुना इकाई के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव,जिला सचिव विट्ठल अहिरवार , जिला सह सचिव अंकुश तोमर, नगर अध्यक्ष दीनदयाल टिकरिया, महिला जागरण प्रमुख डॉक्टर नीरू शर्मा, नगर सह सचिव हरिकृष्ण शर्मा , कार्यकारिणी सदस्य सोनू बैरागी जी इस मौके पर उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



