पुलिस अधिकारियों ने इस्लामिक झंडा लेकर लगाए धार्मिक नारे, विवाद बढ़ा! तो DIG ने लिया एक्शन
छतरपुर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। 5 सितंबर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा हजारों की संख्या में एक विशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान शहर के डाकखाने चौराहे पर पुलिस के कुछ अधिकारी, जिनमें SDOP नवीन दुबे और छतरपुर ट्रैफिक प्रभारी बृहस्पति साकेत, घोड़े पर सवार होकर हाथों में इस्लामिक झंडे लिए दिखाई दिए।
नारा-ए-तकबीर के नारे लगाए…
जुलूस के दौरान पीछे से लोग नारा-ए-तकबीर के नारे लगाने लगे। इस पर SDOP नवीन दुबे और बृहस्पति साकेत ने भी नारे लगाए और झंडे लहराए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस के आला अधिकारी सकते में
वीडियो के वायरल होने के बाद DIG ललित शाक्यवार ने वीडियो में दिखाई दे रहे अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके साथ ही जांच के लिए एक टीम भी बनाई गई है।
कारण बताओ नोटिस जारी
मामले में SP अगम जैन ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



