पलटी कार से पंचायत मंत्री ने लोगों को बाहर निकाला ओर अस्पताल भेजा, सभी सुरक्षित

Wednesday, February 8, 2023 - 00:18
Updated: 4 years ago
0
पलटी कार से पंचायत मंत्री ने लोगों को बाहर निकाला ओर अस्पताल भेजा, सभी सुरक्षित

गुना। आज गुना के समीप एबी रोड पर ग्वालियर की ओर से आ रहा वाहन सूर्या होटल के पास दुर्घटना का शिकार हो गया एवं पलट कर रोड के नीचे खेत में जा गिरा।संयोगवश प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का क़ाफ़िले का वहाँ से गुजरना हुआ।भीड़ देखकर मंत्री जी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए पलटी कार में फँसे हुये लोगों को बाहर निकलवाया एवं तुरंत चिकित्सीय सुविधा दिलाने एम्बुलेंस को कॉल किया व घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की। दुर्घटना के शिकार लोग घबराया रहे थे ऐसे में मंत्री श्री सिसोदिया ने उन्हें ढाँढस बँधाया एवं हर संभव मदद का आश्वासन दिया,सभी को मामूली चोट आयी हैं। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजने के बाद मंत्री श्री सिसोदिया भी भोपाल के लिए रवाना हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User