पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील — सीएमओ मंजुषा खत्री का संदेश
गुना (आरएनआई) मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने सभी गुना वासियों से विनम्र अपील है कि होली का पावन पर्व पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मनाएँ। होलिका दहन के दौरान लकड़ी का कम से कम उपयोग करें, जिससे अनावश्यक रूप से पेड़ों की कटाई न हो और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा हो सके। हमारी परंपराओं में भी प्रकृति के संरक्षण का विशेष महत्व रहा है, इसलिए पारंपरिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तरीके अपनाते हुए गोबर (गोकास्ट) से बने उपलों का प्रयोग करें।
गोबर से बने उपले न केवल कम प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि यह हमारी ग्रामीण संस्कृति और स्वदेशी परंपराओं को भी बढ़ावा देते हैं। प्लास्टिक, रबर, कचरा अथवा अन्य हानिकारक वस्तुओं को जलाने से बचें, क्योंकि इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित गुना शहर के निर्माण में अपना योगदान दें और पर्यावरण-संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुँचाएँ। जिम्मेदार नागरिक बनकर ऐसी होली मनाएँ जो प्रकृति, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए हितकारी हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)