अशोकनगर: परमानेंट समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं आज रहेंगी सामूहिक अवकाश पर, कलेक्टर को सौंपेंगी ज्ञापन
मुंगावली (आरएनआई) परमानेंट सहित अन्य 15सूत्रीय जायज मांगों को लेकर प्रदेश सहित जिला।अशोकनगर कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका कर्मचारी बहने प्रांतीय आह्वान पर एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहकर अपनी जायज मांग परमानेंट सहित अन्य मागों को लेकर आंगनवाड़ियों में तालाबंदी कर जिला मुख्यालय अशोकनगर में कलेक्टर महोदय को माननीय प्रधानमंत्री ,माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपेगी ।
आंगनवाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता विश्वकर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका बहने सन 1975से निरंतर नौनिहालों,एवं महिलाओं को पोषण,स्वास्थ्य,शिक्षा सहित अन्य कामों को ईमानदारी से करता चली आ रही हैं परन्तु केंद्र एवं प्रदेश सरकार अल्प मानदेय में काम कराती चली आ रही हैं परन्तु आज तक उनको नियमित नहीं किया गया ।अल्प मानदेय में सरकार द्वारा काम पर काम ऑनलाइन,ऑफलाइन कराया जा रहा है,वर्तमान में प्रातः 07:55पर ऑनलाइन हाजरी केंद्र लोकेशन पर रहकर लगानी पड़ रही हैं।और दोपहर 03बजे तक केंद्र पर हितग्राहियों को लाभान्वित करती हैं।कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं के भी छोटे छोटे बच्चे हैं उनको भी सुबह नाश्ता ,भोजन बनाकर स्कूल भेजना पड़ता हैं ।अन्य काम भी सुबह सुबह करने पड़ते हैं।परन्तु शासन को हमारी परेशानी का ध्यान नहीं है। सुबह 07:55पर यदि केंद्र पर पहुंचकर ऑनलाइन हाजरी नहीं लग पाई तो उस दिन का मानदेय नहीं मिलता।इस तरह का शोषण हम बहनों का किया जा रहा है।भूखी प्यासी कार्यकर्ताएं बहने सुबह अपने घर से निकल जाती हैं।दोपहर 03के बाद ही भोजन कर पाती हैं।इतना सब सब करने के बाद भी हमको परमानेंट नहीं किया जा रहा है।तथा मानदेय अन्य कर्मचारियों के मुकाबले बहुत कम हैं।जिला स्तर पर भी अन्य समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता ,सहायका ज्ञापन सौंपेगी।जिला अशोकनगर की सभी कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



