मुंगावली में मूसलाधार बारिश से दो मकान ढहे, जनहानि नहीं – नगर परिषद ने शुरू की कार्रवाई

Jul 14, 2025 - 10:02
Jul 14, 2025 - 11:32
 0  918

मुंगावली (आरएनआई) अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील क्षेत्र में जिले भर में भारी बारिश का दौर बना होने से शहर के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसमें रविवार को पिछले कई दिनों से लगातार जारी वारिश से कच्छे मिट्टी से बने हुए मकान का हालत ओर सड़के नदी नाले पानी पानी हो गए हैं जिसके चलते 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से जिले भर में लोगों का जनजीवन अस्त्र-व्यस्त हो गया है। तो वही जिले अंतर्गत आने वाले मुंगावली तहसील के रूसा महल माता मोहल्ले में धन्नालाल नामदेव का मकान तो बही माता मोहल्ला में रहने वाले चन्द्रभान सिंह कन्नौजियां का मकान भी भारी बारिश के चलते गिर गया गनीमत यह रही की मकान में कोई नही था जिससे जनहानि नहीं हुई. मकान मालिकों द्वारा भारी बारिश होने के चलते मकानों से सामान खाली कर लिया गया था ।

मकान गिरने की सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम एवं राजस्व टीम प्रशासन मौके पर पहुंची और लोगों को मकान से दूर रहने की हिदायत दी तो वही रुशा महाल वाले मकान की सड़क पर मकान के आगे बैरिकेड लगाकर दिया गया है जिसके चलते शीतला माता मंदिर से पुराने बाज़ार जाने वाली सड़क से आवागमन बंद किया गया है तो बही मकान को पूरा गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

तो वही आपको बता दे नगर परिषद मुंगावली द्वारा नगर में क्षतिग्रस्त हो रहे सभी मकानों को गिराया जा रहा है इस दौरान नगर परिषद अधिकारी ने बताया कि मकान में बाहर से प्लास्टर होने के कारण इसकी स्थिति का पता नहीं चला नहीं तो समय रहते हम इसे भी गिरवा देते। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0