फतेहपुर: पत्रकार पुरोधा दुर्गा प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Sep 30, 2025 - 19:07
Sep 30, 2025 - 19:12
 0  243
फतेहपुर: पत्रकार पुरोधा दुर्गा प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

फतेहपुर  (आरएनआई) जिला पत्रकार संघ रजि. के संरक्षक पत्रकार पुरोधा स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद जायसवाल जी की पुण्यतिथि पर आज मीडिया जनसंपर्क केंद्र में पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन  किया। जिला पत्रकार संघ रजि. के अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकार पुरोधा स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद जायसवाल जी की पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने नमन कर उनको याद किया।

गोष्ठी में अखिरी आंसू के संपादक विवेक श्रीवास्तव ने नमन करते हुए कहा कि मीडिया जनसंपर्क केंद्र में  मृतक पत्रकारों के चित्र  होने चाहिए ताकि उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि पर याद किया जा सके । गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शैलेंद्र शरन सिम्पल  ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद जायसवाल जी खागा के निवासी थे उनकी याद में उनकी प्रतिमा एवं स्मृति द्वार बनवाए जाने की मांग को लेकर विधायक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष से शीघ्र ही पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और अपनी मांग रखेगा । इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र पाठक, जगन्नाथ प्रजापति शाहिद अली, मनभावन अवस्थी, अरुण कुमार, जतिन द्विवेदी, पंकज मौर्या, रामबाबू चतुर्वेदी, इरफान काजमी आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0