फतेहपुर: पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद एक्शन, अवैध पटाखों की खेप बरामद, एक गिरफ्तार

Tuesday, September 30, 2025 - 19:06
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर: पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद एक्शन, अवैध पटाखों की खेप बरामद, एक गिरफ्तार

फतेहपुर (आरएनआई) कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत व पुत्र के घायल होने की घटना के बाद पुलिस प्रशासन जाग गया। कल्यानपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर अवैध पटाखों की खेप बरामद करते हुए इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। 

आगामी दीपावली पर्व को लेकर अवैध पटाखे/भण्डारण की चेकिंग के दौरान मंगलवार को कल्यानपुर थाना पुलिस ने ग्राम रेवाडी बुजुर्ग में चेकिंग के दौरान दिव्यांशु साहू पुत्र रामबाबू निवासी रेवाडी बुजुर्ग थाना कल्यानपुर के कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में आठ कट्टे अवैध पटाखों में पटाखे, फुलझडी, हैण्डमेड, बण्डर, चाइना कम्पनी की चटाई व बडे पटाखे 06 गत्ते कुल वजन लगभग 175 किलो बरामद किया। अभियुक्त से पटाखे रखने का लाइसेंस तलब किया तो लाइसेंस में 100 किलो पटाखे रखने का मानक मिला। मानक से अधिक पटाखा व विस्फोटक भंडारण एवं विस्फोटक पदार्थ का अत्यधिक मात्रा में बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-198/2025 धारा 5/9 (ख) विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर विधिसंगत कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, कांस्टेबल सतेन्द्र रजावत शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User