पटना: अयोध्या से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, एक महिला की मौत, 25 घायल
पटना/मोकामा (आरएनआई)। पटना जिले के बाढ़ इलाके में मोकामा फोरलेन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अयोध्या से सिमरिया धाम लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से मोकामा ट्रॉमा सेंटर व रेफरल अस्पताल भेजा। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जो सभी मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। ये तीर्थयात्री अयोध्या दर्शन के बाद सिमरिया धाम लौट रहे थे। बरहपुर बाइपास के पास पहुंचते ही चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
पुलिस और प्रशासन का कहना है कि घायलों का उपचार जारी है और घटना की जांच की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



