नाम बदलकर युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लवजिहाद में फंसाया, कोतवाली में हुआ मामला दर्ज, पहचान उजागर हुई तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म

Sunday, June 23, 2024 - 17:21
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) शहर में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपित युवक ने पहले अपनी असली पहचान छुपाकर उसके साथ इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद उसने धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करते हुए उसका यौन शोषण करने लगा। युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट समेत कुछ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  फरियादिया का कहना है कि मूल रूप से वह एक गांव की निवासी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User