उप जिलाधिकारी सदर एवं आबकारी निरीक्षक सदर ने चलाया अबैध शराब के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान

Sunday, June 23, 2024 - 17:25
Updated: 2 years ago
0
उप जिलाधिकारी सदर एवं आबकारी निरीक्षक सदर ने चलाया अबैध शराब के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान

हाथरस (आरएनआई) अवैध शराब निर्माण बिक्री परिवहन भंडारण अपमिश्रण ओवर रेटिंग के विरुद्ध आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन एवं जिलाधिकारी हाथरस  के पर्यवेक्षण  में श्री नीरज शर्मा उप जिला अधिकारी, हाथरस सदर एवं श्री क्षितिज कुमार क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक, हाथरस सदर की संयुक्त टीम द्वारा हाथरस सदर तहसील अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित देशी, विदेशी व बियर की मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण कर टेस्ट परचेसिंग कराई गई तथा स्टॉक का मिलान किया गया।

 इस दौरान अनुज्ञापियों विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा बिक्री करने के लिए निर्देशित किया गया।

साथ ही क्षेत्रवासियो से अनुरोध किया गया कि कहीं भी अवैध मदिरा अथवा किसी भी दुकान पर ओवर रेटिंग मिलने पर आबकारी विभाग को तुरंत सूचित करें।

इसके अतिरिक्त थाना मुरसान अंतर्गत विभिन्न ईंट भट्टो की तथा हाथरस मथुरा बॉर्डर पर स्थित कंचना फाटक पर वाहनों की सघन तलाशी भी ली गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User