नागदा में थाना प्रभारी की तत्परता से बची युवक की जान, CPR देकर किया चमत्कार
उज्जैन (आरएनआई) उज्जैन के थाना प्रभारी नागदा अमृतलाल गवरी की तत्परता से बची एक युवक की जान।
थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी द्वारा थाने की नियमित गश्त के दौरान एक अत्यंत संवेदनशील और मानवता से जुड़ा मामला आया था सामने।
गश्त के दौरान एक पीड़ित पिता घबराए हुए अवस्था में सड़क पर दौड़ते हुए आए और थाना प्रभारी को सूचना दी कि उनके बेटे ने घर में फांसी लगा ली है।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी श्री गवरी ने बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल पहुंचे।
थाना प्रभारी ने दरवाजा तोड़ा और युवक धैर्य यादव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।
परिजन युवक को मृत समझकर विलाप करने लगे, लेकिन थाना प्रभारी ने अपनी सूझबूझ और प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई CPR तकनीक का प्रयोग करते हुए तुरंत जीवनरक्षक प्रयास किए।
CPR देने के बाद युवक में जीवन के लक्षण दिखाई दिए, जिससे मौके पर मौजूद सभी लोगों में आशा जगी।
तत्पश्चात युवक को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल रतलाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता के लिए पीड़ित परिवारजनों ने थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी एवं नागदा पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह घटना पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और समाज के प्रति समर्पित स्वरूप का प्रेरणादायक उदाहरण है।
DGP कैलाश मकवाणा ने थाना प्रभारी नागदा अमृतलाल गवरी को 10 हजार रुपए का नगद पुरस्कार देकर किया उत्साहवर्धन।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)