नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की नई पहल: जागरूकता के साथ उपचार पर भी जोर, नशा मुक्ति टीम ने गांव-गांव पहुंचकर दिलाया विश्वास

Friday, July 3, 2026 - 16:48
0
नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की नई पहल: जागरूकता के साथ उपचार पर भी जोर, नशा मुक्ति टीम ने गांव-गांव पहुंचकर दिलाया विश्वास

 पुलिस अधीक्षक हिसार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस केवल नशा तस्करों पर कानूनी शिकंजा कसने तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को नई जिंदगी देने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिला की नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर तथा थाना अग्रोहा क्षेत्र के गांव कालीरावण में विशेष जनजागरूकता एवं पुनर्वास अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखने तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने की अपील की गई।

नशा मुक्ति टीम ने गांवों में नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें उपचार के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान नशा तस्करों से संबंधित सूचनाएं भी एकत्रित की गईं तथा ग्रामीणों से ऐसे तत्वों की जानकारी पुलिस को गोपनीय रूप से उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।

अभियान के दौरान जिला हिसार में 02 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 01 नशा पीड़ित को पहली बार सरकारी अस्पताल, हिसार के नशा मुक्ति केंद्र से उपचार एवं दवा उपलब्ध करवाई गई, जबकि 03 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध करवाई गई। इसके अतिरिक्त 08 नशा पीड़ितों को दूसरी बार सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से दवा दिलवाई गई तथा 12 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध करवाई गई, ताकि उनका उपचार निरंतर जारी रह सके।

हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि नशे के कारण भटक चुके युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक हिसार का संदेश

"नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। हिसार पुलिस जहां एक ओर नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को उपचार, परामर्श और पुनर्वास के माध्यम से नया जीवन देने का कार्य भी कर रही है। नशा मुक्ति टीम का यह मानवीय एवं सराहनीय प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User