नवादा में पत्नी के अवैध संबंध से प्रताड़ित पति ने खाया सल्फास, मौत से पहले फेसबुक पर आ बताई आपबीती और प्रताड़ना से आजिज शख्स खाता रहा सल्फास

सन्नी भगत

Tuesday, December 27, 2022 - 22:09
Updated: 4 years ago
0
नवादा में पत्नी के अवैध संबंध से प्रताड़ित पति ने खाया सल्फास, मौत से पहले फेसबुक पर आ बताई आपबीती और प्रताड़ना से आजिज शख्स खाता रहा सल्फास

नवादा। नवादा जिले के अंतर्गत वारिस लीगंज थाने क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहाँ पर एक पति ने अपनी ही पत्नी और उसके प्रेमी के द्वारा पीड़ित किये जाने पर तंग होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद उसे तुरंत अस्तपताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय ग्रामीण सह ट्रक चालक हरेराम का 35 वर्षीय पुत्र बब्लू राम अपनी पत्नी के अवैध संबंध से प्रताड़ित होकर सल्फास की पांच गोलियां खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस संबंध का फेसबुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतक ट्रक ड्राइवर बब्लू ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आ कर कहा है कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध ग्रामीण सह मुखिया युवा जदयू नेता मृत्युंजय प्रसाद उर्फ मिथुन महतो, पंकज महतो, धानो ठाकुर, भोला चौधरी, राकेश सिंह तथा रसेंद्र ठाकुर के साथ रहने को लेकर अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है. मृतक के वायरल वीडियो के अनुसार उक्त सभी युवकों का अवैध संबंध बब्लू की पत्नी से था, जो वह किसी प्रकार झेल रहा था, परंतु जब इन अत्याचारियों का अत्याचार बब्लू की बहन पर होने लगा, तब उसे वह बर्दास्त नहीं कर पाया और सभी आरोपियों को सजा दिलाने के उद्देश्य से फेसबुक पर लाइव आकर सल्फास की गोलियां को खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User