जहरीली शराब के मौत के बाद मुखिया व ग्रामीणों ने शराब माफियाओं के खिलाफ खोला मोर्चा, कई शराब की भट्टी को किया ध्वस्त, मौके पर ग्रामीणों ने आग के हवाले कर निर्मित शराब को किया नष्ट, ग्रामीणों ने कहा नीतीश के शराबबंदी कानून को बनाएंगे सफल

सन्नी भगत

Tuesday, December 27, 2022 - 22:11
Updated: 4 years ago
0
जहरीली शराब के मौत के बाद मुखिया व ग्रामीणों ने शराब माफियाओं के खिलाफ खोला मोर्चा, कई शराब की भट्टी को किया ध्वस्त, मौके पर ग्रामीणों ने आग के हवाले कर निर्मित शराब को किया नष्ट, ग्रामीणों ने कहा नीतीश के शराबबंदी कानून को बनाएंगे सफल

नवादा। नवादा जिले के रोह प्रखंड के पचोहिया गांव में सकरी नदी के किनारे चल रहे अवैध शराब की भठ्ठी को मुखिया पति व ग्रामीणों ने नष्ट कर दिया. ओहारी पंचायत की मुखिया अनीता देवी को सूचना मिली की पचोहिया गांव के पास सकरी नदी के किनारे अवैध शराब की भठ्ठी संचालित है. सूचना पुख्ता होने के बाद मुखिया पति के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण सकरी नदी के किनारे पहुंचे और अवैध शराब की भट्टी को ध्वस्त किया. इस दौरान नदी के किनारे बालू में दबाकर रखे गए लगभग 50 प्लास्टिक के बड़े-बड़े ड्रम को उखाड़ा और उसमें तैयार हो रहे जावा महुआ को नष्ट किया. इसके अलावा शराब बनाने के बर्तन और कई उपकरणों को भी बरामद कर ग्रामीण अपने साथ ले गए. वहीं मुखिया व ग्रामीणों द्वारा चलाए गए इस अभियान से जिले में चर्चा का विषय बना हुआ वहीं शराब माफियाओं में खलबली मच गई है. आसपास के लोग मुखिया के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा भी कर रहे हैं.

वही इस मामले पर कादिरंगज ओपी थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया है कि हम लोग गांव में जाकर मुहिम चलाए थे शराब माफियाओं के प्रति मुहिम का असर भी देखने को मिला है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User