नवादा में पंचायत पैक्स के कार्यकारिणी के दस सदस्यों ने दिया इस्तीफा, कार्यकारिणी सदस्यों ने पैक्स अध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप
सन्नी भगत
नवादा। नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड अंर्तगत पचगावां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के कार्य प्रणाली से क्षुब्ध दस कार्यकारिणी सदस्यों ने जिला सहकारिता पदाधिकारी से मिलकर इस्तीफा दिया। जिला सहकारिता पदाधिकारी को सदस्यों द्वारा त्याग पत्र भी सौंपा गया है। साथ ही त्याग पत्र को स्वीकार कर पैक्स कार्यकारिणी व प्रबंध कार्यकारिणी समिति को भंग करने की मांग की गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि पैक्स के निर्वाचित अध्यक्ष गौतम कुमार का क्रियाकलाप सहकारिता विरोधी एवं प्रबंध समिति के हित में नहीं है। पैक्स अध्यक्ष द्वारा प्रबंध समिति के सचिव के रूप में अपने चहेते व्यक्ति को बिना बताए रख लिया गया। ऐसे में हमसभी कार्य करने में असमर्थ हूं। सदस्यों द्वारा पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया। साथ ही बिहार सहकारी समिति अधिनियम के तहत पैक्स अध्यक्ष पर कारवाई करने की मांग की गई। इस सबंध में पैक्स अध्यक्ष को भी निबंधित डाक से पत्र भेजा गया है। पचगावां पैक्स के प्रबंध समिति से त्याग पत्र देने वालों में सदस्य साधना देवी, बब्लू कुमार, उषा देवी, पंकज कुमार, बब्लू कुमार, श्रवण कुमार, अनीता देवी, चिंता देवी, प्रदीप मांझी, दिलीप सिंह आदि शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)