नवादा जेल में महिला बंदियों को बनाया जा रहा हुनरमंद, सिलाई और बुनाई का दिया जा रहा है प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
नवादा जेल में विभिन्न मामले में बंद सजा काट रही महिला कैदियों को सिलाई और बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जेल में बंद महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई और बुनाई का हुनर सिखाया जा रहा है.
गंभीर अपराधों में शामिल रहने वाली नवादा जेल में बंद विचाराधीन महिला बंदियों को हुनरमंद बनाने की दिशा में जेल प्रशासन ने सकारात्मक पहल की है.प्रशिक्षक से महिला बंदी सिलाई बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य बंदियों को आत्मनिर्भर बनाना और सजा की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता करना है.बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद वह सभी महिला स्वरोजगार की ओर बढ़ेंगी और खुद अपने पैरों पर खड़ा होकर अपना कुछ व्यवसाय करेंगी.नवादा जेल में तकरीबन 15 महिला बंदी हैं जो विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं.जेलर सुशील कुमार ने बताया कि सभी महिला बंदी विचाराधीन हैं.जब वे यहां से जाएंगी तो अपने हाथों में हुनर लेकर जाएं, ताकि वह एक आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जुड़ सके
।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)