नवादा के आभूषण दुकान में सेंधमारी, लाखों के जेवरात ले गए चोर, चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद
सन्नी भगत
नवादा। नवादा के रोह बाजार स्थित सिउर जाने वाली रोड में चोरों ने चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया है.चोरों ने एक दुकान में चोरी करने के बाद दूसरे दुकान में भी चोरी का असफल प्रयास किया है.सीढ़ी के सहारे से पहले चोरों ने दुकान के चारदीवारी में सेंधमारी की फिर उसके बाद ताला काटकर गणपति ज्वेलर्स में प्रवेश कर लाखों के नए और पुराने गहने के साथ-साथ नगद को भी चोर अपने साथ लेते चले गए.इस घटना के बाद चोरों ने दूसरे दुकान साहू ज्वेलर्स में भी चोरी का प्रयास किया मगर शोर गुल होने के बाद चोर फरार हो गए.इस दौरान चोरों ने फायरिंग भी की. वहीं सीसीटीवी में चोर की तस्वीर कैद हो गई है.फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है ।
What's Your Reaction?
Like
-1
Dislike
0
Love
11
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0

