नगर पालिका परिषद गुना द्वारा पर्यावरण अनुकूल होलिका दहन किया गया
गुना (आरएनआई) केंट गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत्त पूजा अर्चना करने के बाद गौ कास्ट एवं कण्डों की होली जलाई गई जिससे शहर वासियों को वन संपदा की रक्षा करने एवं पर्यावरण को हानि न पहुंचाने का संदेश दिया। होलिका दहन के दौरान स्थानीय महिलाओ द्वारा पूजा कर घर की मलरिया जलाने के लिए आग लेकर गये।
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी,एस डी एम श्रीमति शिवानी पांडेय,जिला परियोजना अधिकारी संजय श्रीवास्तव, सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री,नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, पार्षद दिनेश शर्मा,बृजेश राठोर, ओमप्रकाश कुशवाह के साथ नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)