देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड काल में अवैध तरीके से किया था बॉर्डर पार

Nov 25, 2025 - 15:21
 0  216
देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड काल में अवैध तरीके से किया था बॉर्डर पार

देहरादून (आरएनआई)। देहरादून पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक महिला के पास आधार और पैन कार्ड सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। महिला कोविड महामारी के दौरान अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां भूमि शर्मा के नाम से नए पहचान पत्र बनवाकर रह रही थी।

गिरफ्तार महिला की असली पहचान बबली खातून है, जिसने भारत आने के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और देहरादून में एक हिंदू युवक से विवाह भी कर लिया। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने और अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब उन व्यक्तियों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने उसकी फर्जी पहचान बनाने में मदद की।

दूसरी बांग्लादेशी महिला भी वर्ष 2023 में अवैध रूप से भारत आई थी और देहरादून में मजदूरी का काम कर रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द बांग्लादेश डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 17 बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें से 8 को फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारत में रहने के आरोप में जेल भेजा गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.