देहरादून के कर्नल से 85 लाख की साइबर ठगी, तीन अफ्रीकी नागरिक पंजाब से गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के कर्नल से 85 लाख की साइबर ठगी करने वाले तीन अफ्रीकी नागरिकों को पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने फेसबुक के जरिए कर्नल को फंसाया और हर्बल बीजों के व्यापार का लालच दिया। कर्नल ने 85 लाख रुपये दिए पर बीज नहीं मिले। जांच में पता चला कि किसान फर्जी था और ठगी में अफ्रीकी नागरिक शामिल थे।

Sep 22, 2025 - 13:11
 0  243
देहरादून के कर्नल से 85 लाख की साइबर ठगी, तीन अफ्रीकी नागरिक पंजाब से गिरफ्तार

देहरादून (आरएनआई) उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने देहरादून के कर्नल से 85 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले तीन अफ्रीकी नागरिकों, हेनरी जेरी, नाकिगोजी फीजा और एलिजाबेथ को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

आरोपितों ने कर्नल को झांसे में लेने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सहारा लिया और उन्हें आकर्षक आफर दिए। साइबर क्राइम टीम ने आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह है पूरा मामला
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि हाल ही में कर्नल सुरजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि 12 जून को फेसबुक के माध्यम से सारा वाल्टर नाम की एक महिला ने उनसे संपर्क किया।

उसने खुद को यूक्रेन निवासी बताते हुए रायल इंफर्मरी अस्पताल, ब्रिस्टल, यूके में नर्स के रूप में काम करने का दावा किया। एलिजाबेथ ने एक व्यक्ति फ्रैंक से संपर्क कराया, जो एबाट फार्मास्युटिकल का क्रय प्रबंधक होने का दावा कर रहा था।

उन्होंने दुर्लभ हर्बल बीजों की खरीद और बिक्री का प्रस्ताव रखा, जिसका उपयोग कैंसर, अवसाद और अन्य बीमारियों के लिए दवाइयों के निर्माण में किया जाता है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें भारतीय हर्बल बीजों के स्थानीय खरीददार के रूप में काम करना था। बीजों की कीमत 81 हजार रुपये प्रति पैकेट (लगभग 1,000 डॉलर) थी और कंपनी को 2,000 डालर प्रति पैकेट में बेचा जाना था।

उन्होंने पहले 100 पैकेट का ऑर्डर दिया और भुगतान अरुणाचल प्रदेश के किसान सोनम थापा को किया। हर्बल बीजों की खरीद के लिए उन्होंने 12 से 29 जून के बीच कई खातों में 85 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया, लेकिन बीज नहीं पहुंचे।

जब उन्होंने किसान के बारे में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि वह फर्जी था। साइबर क्राइम टीम ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें अफ्रीकी नागरिकों का हाथ होने की बात सामने आई।

इसके बाद टीम ने पंजाब पहुंचकर आरोपितों को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपितों के नाम भी जल्द सामने आ सकते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.