कटरा बाज़ार में रेलवे फाटक बंद होने पर व्यापारियों का विरोध, BJP विधायक ने अधिकारी को धमकाया

Sep 22, 2025 - 13:15
 0  135
कटरा बाज़ार में रेलवे फाटक बंद होने पर व्यापारियों का विरोध, BJP विधायक ने अधिकारी को धमकाया

राया (आरएनआई) – ज़िले के राया कस्बे के कटरा बाज़ार में रेलवे फाटक को स्थायी रूप से बंद करने की खबर से व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कटरा बाज़ार राया का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है और स्थानीय लोग बताते हैं कि यह फाटक क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है, जिसके जरिए धार्मिक शोभायात्राएँ, जुलूस और रोज़मर्रा की आवाजाही होती है। व्यापारियों का कहना है कि फाटक बंद होने पर उनका व्यवसाय ठप हो जाएगा।

प्रदर्शन स्थल पर भाजपा विधायक पूरन प्रकाश भी पहुंचे और धरने में शामिल होकर व्यापारियों का समर्थन किया। इस दौरान एक वायरल वीडियो में विधायक रेलवे अधिकारी को धमकी देते हुए नजर आए और कहा, "अभी थप्पड़ मार दूंगा..."।

राजनीतिक गलियारों में इस घटना के बाद हलचल मच गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय व्यापारी संगठन ने चेतावनी दी है कि रेलवे अपना निर्णय वापस नहीं लेता है, तब तक धरना जारी रहेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.