कानपुर में हत्या और सुसाइड: रिटायर्ड फौजी ने खेला खूनी खेल, पत्नी-बेटे की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Feb 16, 2026 - 11:47
 0  108
कानपुर में हत्या और सुसाइड: रिटायर्ड फौजी ने खेला खूनी खेल, पत्नी-बेटे की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कानपुर (आरएनआई)। कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और नाबालिग बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद रेलवे ट्रैक पर कूदकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, तुलसियापुर गांव नई बस्ती निवासी चेतराम कुमार (52) ने अपने मकान के अंदर पत्नी सुनीता (40) और बेटे दीप (16) को लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी ने घर के मेन गेट पर बाहर से ताला लगाया और करीब दो किलोमीटर दूर कठोगर गांव के पास भाऊपुर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस शिनाख्त के लिए उसके घर पहुंची। घर के अंदर पत्नी और बेटे के शव मिलने पर दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर पारिवारिक और जमीनी विवाद समेत अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.