दीपावली पर गुना शहर में 17 से 20 अक्टूबर तक बदले रहेंगे यातायात के नियम
गुना (आरएनआई) 18 अक्टूबर को धनतेरस एवं 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व के अवसर पर बाजार में खरीदारी हेतु लोगों के आत्याधिक आवगमन को दृष्टिगत रखते हुए गुना शहर में सरल और सुचारू यातायात हेतु 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से रात्रि में बाजार बंद होने तक निम्नानुसार यातायात व्यवस्था रहेगी :-
बैरिकेटिंग व्यवस्था -
1. पीपल तिराहा पॉईन्ट :-
लक्ष्मीगंज एवं जयस्तम्भ चौराहा की ओर से आने बाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन सुगन चौराहा की तरफ नहीं जायेंगे।
2. कोतवाली गली पॉईन्ट :-
अस्पताल गेट की ओर से आने बाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन सुगन चौराहा तरफ नहीं जायेंगे ।
3. सुगन चौराहा पॉईन्ट :-
कोतवाली, बोहरा मस्जिद एवं प्रकाश टॉकीज गली की ओर से आने बाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन सदर बाजार की तरफ नहीं जायेंगे।
4. जैन रेसिडेन्सी नई सडक पॉईन्ट :-
बोहरा मस्जिद, नई सड़क की ओर से आने बाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन सुगन चौराहा की तरफ नहीं जायेंगे एवं नई सड़क की ओर से सुगन चौराहा की ओर आने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन बोहरा मस्जिद की तरफ डायवर्ट होंगे ।
5. निचला बाजार रपटा पॉईन्ट :-
हाट रोड़ एवं बताशा गली की ओर से आने बाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन सदर बाजार की तरफ नहीं जायेंगे।
6. खटीक मोहल्ला गली पॉईन्ट :-
खटीक मोहल्ला, कर्नेलगंज की ओर से आने बाले तीन पहिया. चार पहिया एवं ट्रैक्टर- ट्रॉली आदि वाहन निचला बाजार की तरफ नहीं जायेंगे ।
7. सब्जी मंडी गली पॉईन्ट :-
सब्जी मंडी की तरफ से आने बाले तीन पहिया, चार पहिया एवं ट्रैक्टर- ट्रॉली आदि वाहन निचला बाजार की तरफ नहीं जायेंगे ।
8. श्याम डेयरी हाट रोड़ पॉईन्ट :-
हनुमान चौराहा, तेलघानी चौराहा, जगदीश कालोनी की ओर से आने वाले तीन पहिया चार पहिया एवं ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहन निचला बाजार की तरफ नहीं जायेंगे।
पार्किंग व्यवस्था-
पार्किंग-1 (पुराना आर.टी.ओ. ऑफिस परिसर) :-
बाजार की तरफ जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को जगत होटल तिराहे के पास पुराना आरटीओ ऑफिस परिसर में पार्क कराया जाएगा ।
पार्किंग-2 (विजयवर्गीय काम्लेक्स परिसर ) :-
बाजार की तरफ जाने बाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को जयस्तम्भ चौराहा पर विजयवर्गीय कॉम्पलेक्स में भी पार्क कराया जाएगा।
पार्किंग-3 (पशु चिकित्सालय परिसर) :-
हाट रोड की ओर से बाजार तरफ आने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को हाट रोड़ सिथत पशु चिकित्सालय परिसर में पार्क कराया जाएगा ।
इस दौरान सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं देने वाले वाहन जैसे- एम्बुलेन्स, फायर ब्रिगेड, पुलिस व प्रशासनिक वाहनों को उपरोक्त प्रतिबंध से छूट रहेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



