दीपावली पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला और हनुमानगढ़ी में किया दर्शन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
अयोध्या (आरएनआई) दीपावली के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और धार्मिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की श्रृंखला में शामिल हुए। भव्य दीपोत्सव के सफल आयोजन और विश्व कीर्तिमान स्थापित होने के बाद मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
उन्होंने श्रीराम भक्त हनुमान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से भेंट भी हुई। सीएम के आगमन पर मंदिर परिसर "जय श्रीराम" के उद्घोष से गूंज उठा और संतों एवं पुजारियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।
हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की। राम दरबार में उन्होंने प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना भी की।
दर्शन-पूजन के पश्चात जब वे मंदिर परिसर से बाहर निकले तो श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया।
अयोध्या प्रवास के दौरान सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की। साथ ही, उन्होंने मलित बस्ती का भी दौरा किया और वहां जनता से बातचीत की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



