दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता दीपक पाराशर को किया गया हाउस अरेस्ट

Wednesday, July 22, 2026 - 23:27
0
दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता दीपक पाराशर को किया गया हाउस अरेस्ट

वृन्दावन निवासी एवं कांग्रेस के सोशल आउटरीच विभाग, मथुरा के जिलाध्यक्ष दीपक पाराशर को छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले उनके आवास पर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

दीपक पाराशर ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ उठाना कोई अपराध नहीं है। यदि किसी नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन या प्रदर्शन में भाग लेने से पहले ही उसके घर में रोक दिया जाता है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं तथा जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User