दिल्ली में सुरक्षा सख्त: संसद मार्च हिंसा के बाद 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 एफआईआर दर्ज

Wednesday, July 22, 2026 - 12:50
0
दिल्ली में सुरक्षा सख्त: संसद मार्च हिंसा के बाद 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने जनपथ, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक समेत 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। डीएमआरसी के अनुसार यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और उपद्रव के संबंध में अब तक 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में चार, कनॉट प्लेस थाने में तीन तथा मंदिर मार्ग, बाराखंबा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

इस बीच मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारांगे पाटिल भी जंतर-मंतर स्थित सीजेपी के विरोध प्रदर्शन स्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की।

उधर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपने मंत्री को हटाने में असमर्थ क्यों है, इस पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर किसी तरह का दबाव दिखाई देता है और इस पूरे मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

सुरक्षा के मद्देनजर जिन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यात्रा से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी लेने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User