करोल बाग की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, पीजी में रह रहे दो छात्र सुरक्षित निकाले गए
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद इमारत से उठते घने धुएं को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, इमारत की ऊपरी मंजिल का उपयोग पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास के रूप में किया जा रहा था, जबकि भूतल पर चमड़े के जूते बनाने का काम होता था। आग लगने के समय पीजी में रह रहे दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)