दिल्ली के ओके मॉडल स्कूल में सुल्तानपुर के विकास मिश्र ने किया शानदार काव्य पाठ
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
दिल्ली (आरएनआई) उत्तम नगर-मोहन गार्डन क्षेत्र स्थित ओके मॉडल स्कूल में सुर साहित्य परिषद और हिंदी साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन स्कूल के प्रबंधक डॉ. रवि कुमार और वरिष्ठ कवयित्री सीमा रंगा के संयोजन में आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व निदेशक आकाशवाणी, लक्ष्मी शंकर बाजपेई शामिल हुए।कवि सम्मेलन में अनुराधा पाण्डेय, उर्मि ऊदल, रामेश्वर देव, खुशबू जैन, डॉ. नाथूलाल आदि के अलावा देश भर के अनेक कवियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को आनंदित किया।
विकास मिश्र "सागर" ने अपने गांव पर कविता सुनाई, जिसे सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंतर्गत अशोक दुबे और विक्की रंगा को शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या डॉ. निर्मल, डायरेक्टर योगी पुंडीर मौजूद रहे। संचालन डॉ. संजय जैन ने किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



