दिल्ली को मिलीं 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, पांच ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत 150 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई। इस पहल से राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की उपलब्धता बढ़ाने और स्वच्छ परिवहन को प्रोत्साहित करने की दिशा में कदम उठाया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आनंद विहार में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की। साथ ही पांच इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन भी किया गया।
इलेक्ट्रिक बसों और चार्जिंग स्टेशनों के विस्तार से सार्वजनिक परिवहन में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं, आनंद विहार जैसे प्रदूषण प्रभावित क्षेत्र में उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा का उद्देश्य वायु गुणवत्ता में सुधार के प्रयासों को गति देना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)