तालाब की भूमि की हदबंदी कराए जाने की शिकायत
फतेहपुर (आरएनआई) ग्राम असोथर परगना गाजीपुर निवासी रामप्यारे, शिवदुलारे, उदयवीर पुत्रगण अयोध्या प्रसाद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सभी गाटा सं0 1532/0.1500, 1539क/0.0890 हे0, 1539ख/0.4860 हे0, 1539ग/0.9180 व 2537/1539/0.3200 कुल 1.9630 हे0 स्थित मौजा असोथर के संक्रमणीय भूमिधर कास्तकार काबिज व दाखिल हैं। उनके भूमि के पास गाटा सं0 1531/0.3880 गाटा वर्तमान में निशा देवी बेवा अनिल कुमार व अजय कुमार तिवारी पुत्र राकेश प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम के नाम खतौनी सन 1426 लगायत 1431 में दर्ज किया जाता है। उसके पूर्व के कास्तकार प्रथम चकबंदी आकार पत्र 443 खाता सं0- 3376 गिरजाशंकर व देवीशंकर पुत्रगण बल्देवराम अंकित था। जिसके बाद निशा देवी आदि को विक्रय कर दिया। बताया कि अजय कुमार तिवारी जमीन की खरीद फरोख्त करते रहते हैं। पट्टे आदि की भूमि खरीदकर अधिकतम मूल्य में बेंचते हैं। चोरी-चोरी मुकदमा दायर कर हदबंदी की पत्थरगढ़ी कराना चाहते हैं। मौके परक ोई कर्मचारी व अधिकारी नहीं गया। विगत दो दिन पूर्व सूचना भेजी गई कि खेतों पर हदबंदी व पत्थरगढ़ी होनी है। जिस पर उसने कागजातों का निरीक्षण किया। मांग किया कि गाटा सं0 1532, 1539 व 2537/1539 की सही दर्ज रकबा अनुसार खतौनी/भूचित्र में संशोधन कराए जाए। गाटा सं0 1531/0.3880 स्थित मौजा असोथर की हदबंदी की पत्थरगड़ी रोके जाने की मांग की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

