सदर अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ पर मढ़े आरोप
फतेहपुर (आरएनआई) शहर के राधानगर अंदौली पुलिया के समीप रहने वाली करिश्मा सिंह पत्नी विनीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 31 मई को वह अत्यधिक बीमार हो गई। जिस पर उसे 108 नंबर एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक व स्टाफ ने उपचार नहीं किया जब उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात की तो रात दस बजे ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक की सलाह पर सहयोगी कर्मचारी ने उसको इंजेक्शन लगाया। जिससे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर पति ने विरोध किया तो स्टाफ ने दस हजार रूपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत न देने पर इलाज नहीं किया। जिस पर पति ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका समुचित उपचार हुआ और उसकी हालत में सुधार आया। उसने चिकित्सकों की अभद्रता व लापरवाही को लेकर थाना कोतवाली सदर में शिकायत किया तो कोतवाल ने भी उसके साथ अभद्रता की। पीड़िता ने उक्त प्रकरण पर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

