झांसी-खजुराहो फोरलेन पर हादसा: अज्ञात वाहन ने रौंदीं एक दर्जन गायें, फोरलेन अधिकारियों की लापरवाही से रोष

Friday, September 19, 2025 - 13:46
Updated: 12 months ago
0
झांसी-खजुराहो फोरलेन पर हादसा: अज्ञात वाहन ने रौंदीं एक दर्जन गायें, फोरलेन अधिकारियों की लापरवाही से रोष

झांसी (आरएनआई) झांसी-खजुराहो फोरलेन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ लगभग एक दर्जन गायों की मौत हो गई। यह घटना गंज ब्रिज के पास हुई। रात से ही ये गायें सड़क पर मृत अवस्था में पड़ी हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ, जिसने गायों को रौंद दिया। घटना की सूचना मिलने के बावजूद, अभी तक फोरलेन अथॉरिटी का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस लापरवाही से लोगों में रोष है। घटनास्थल पर बिखरी पड़ी गायों को देखकर लोग आक्रोशित हैं और लोग वाहन चालक पर FIR दर्ज करने की कर रहे मांग, कल रात से पूरे रोड पर मृत अवस्था में पड़ी गाये, कुत्ते नोच रहे गायों का मास, फोरलाइन कर्मचारी अधिकारी नहीं दें रहे ध्यान। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User