ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे ने पिता के लिए मैराथन सभाएँ, बोले महाआर्यमन 7 तारीख़ को विश्वास की ताक़त देना है जिसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार यहाँ तेजगति से विकास करेगी

जाटव समाज के घर खाया दाल बाटी, सुबह 7 बजे से देर रात्रि तक कर रहें केम्पेन। 

Monday, April 22, 2024 - 20:53
Updated: 3 years ago
0
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे ने पिता के लिए मैराथन सभाएँ, बोले महाआर्यमन 7 तारीख़ को विश्वास की ताक़त देना है जिसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार यहाँ तेजगति से विकास करेगी

गुना (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने लोकसभा क्षेत्र गुना में प्रचार कर रहे है। इस चुनाव प्रचार में इनके पूरे परिवार का भी साथ मिल रहा है । केंद्रीय मंत्री के पूत्र महाआर्यमन सिंधिया आज बमोरी विधानसभा में 14 नुक्कड़ सभाएँ की व गाँव गाँव घूम जनसम्पर्क भी किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की मैं यहाँ आपका हाल जानने व मुलाक़ात करने आया हूँ, वो मंच छोड़ कर सीधे जनता के बीच जाकर बात करते है व एक एक व्यक्ति को सुन रहे है। सबकी बात सुनने के बाद वो कहते है की हमें आपकी सभी ज़रूरत के बारे में पता है और अब हम वापस आ गए हैं।

 हम आपकी सभी ज़रूरत को पूर्ण करेंगे , लेकिन आगामी 7 तारीख़ को घर से निकल कर वोट करना है , और अपने भरोसे की ताक़त को अपने वोट से हमें देना है ताकि ट्रिपल इंजन की सरकार यहाँ बनाए।

आज गुना से शुरुआत कर बामोरी विधानसभा के पिपरौदा केशराज , मगराना , गजनाई , उकावद , कुंदोल , ग़ाज़ीपुर , जमरा , सागोरिया , डुंगासरा , तीनसाई , टकनेरा गाँव में जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया । 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User