मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश, धार में गिरे ओले

प्रदेश में अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। 25 के बाद बादल छंटने की संभावना है। 

Monday, April 22, 2024 - 20:50
0
मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश, धार में गिरे ओले

इंदौर (आरएनआई) सोमवार को मप्र के कई जिलों में बारिश हुई। धार में ओले भी गिरे। बड़वानी जिले के सेंधवा के कड़वाझिरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के साथ एक महिला भी गंभीर घायल हुई है जिसका इलाज सेंधवा सिविल अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं ने भी लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। सोमवार को इंदौर में कभी बादल छाए तो कभी उसम ने परेशान किया। भोपाल और रायसेन में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। आईएमडी भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदल रहा है। अगले दो दिन मौसम इसी तरह से रहेगा। कई जिलों में बारिश हो सकती है। 25 अप्रैल से प्रदेश में बादल छंटने की संभावना है। इसके बाद उमस और तेज गर्मी हो सकती है। खरगोन में 42.4 डिग्री के साथ सबसे अधिक तापमान रहा और पचमढ़ी में 18.6 डिग्री के साथ सबसे कम तापमान रहा। 

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश हुई है। जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश हुई। नर्मदापुरम, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, गुना, जबलपुर, छिन्दवाड़ा, सागर, कटनी, मंडला, सिवनी, बालाघाट, हरदा, देवास, रायसेन में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं।

सीधी और दमोह में अधिक गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर और मैहर जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी है। वहीं नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, खरगौन, धार, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी है।

मध्यप्रदेश में अप्रैल के महीने में आंधी-बारिश और तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 में से 7 साल अप्रैल में बारिश हुई है। इस बार भी अप्रैल में बारिश ने पूरे प्रदेश को भिगो दिया है। अप्रैल महीने में तेज गर्मी और उमस के साथ बारिश का ट्रेंड रहा है। 2014 से 2023 के बीच 10 में से सात साल बारिश हो चुकी है। पिछले 10 साल में टेम्प्रेचर भी हार साल 42 से 43 डिग्री के पार पहुंचा है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User