23 अप्रैल को श्री हनुमान टेकरी पर विशाल मेला, आकर्षक विद्युत साज सज्जा एवं नायाब फूलों से होगा श्रंगार

Monday, April 22, 2024 - 21:13
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में २३ अप्रैल मंगलवार को भव्य एवं विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है । मेला व्यवस्थाओं को लेकर जहां एक और श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा विगत एक माह से तैयारियाँ की जा रही हैं वहीं दूसरी ओर स्वयं ज़िलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक मोर्चा सम्हाले हुए हैं। सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी अपनी अपनी जवाबदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक एवं परंपरागत मेले की श्रद्धालुओं एवं दूकानदारों को वर्ष भर प्रतीक्षा रहती है।

श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर पूरे मंदिर परिसर को क्विंटलों नायाब एवं भाँति भाँति के फूलों से सजाया जा रहा है एवं आकर्षक विद्युत साज सज्जा भी की जा रही है। कई प्रकार के आधुनिक झूले एवं चाट चौपाटी मेले के आकर्षक का विशेष केन्द्र बिन्दु रहेगी। रात्रि 12.30 बजे से ही दर्शनार्थियों हेतु टेकरी सरकार के पट खोल दिये जायेंगे , मंगला आरती तड़के 4 बजे प्रारंभ होगी एवं शयन आरती रात्रि 12 बजे संपन्न होगी।

1 पूरे मंदिर परिसर , पहाड़ी एवं मेला परिसर में दीपक अगरबत्ती ना लगायें , सुरक्षा में सहयोग करें ।

2 ⁠नारियल साबुत अर्पित करें।

3 ⁠_प्रशासन द्वारा नियत स्थानों पर ही अपने वाहन पार्क करें।

4 ⁠प्रशासन द्वारा तय मार्गों से आवाजाही करें , ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।

5 मात्र शक्ति से विशेष निवेदन, छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें, असली एवं मंहगे आभूषण पहनकर ना आयें।

6 चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात हे , पूरे मेला परिसर पर केमरे एवं ड्रोन के माध्यम से नज़र रखी जाएगी फिर भी चोर उचक्कों से सावधान रहें ।
7  वेवजह धक्का मुक्की ना करें , व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें ।
8 आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान अवश्य करें ।

दो पहिया वाहनों की पार्किंग हेतु बाईपास के पास स्थान नियत किया गया है।

ट्रेक्टर एवं चार पहिया वाहनों हेतु चिंताहरण से एवं होटल हेमलिन के पास बाली सर्विस रोड से बाइपास होकर आवाजाही करना होगी एवं टेकरी सर्विस रोड उतरते ही पार्किंग व्यवस्था की गई है। ऑटो स्टैंड बूढ़े बालाजी के पास बाले मैदान पर रहेगा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User