जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक

Tuesday, July 21, 2026 - 18:07
Updated: 4 days ago
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक

हरदोई।आज स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालयों में लंबित पुराने वादों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी नेे शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एससी/एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन संवेदनशील मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए अभियोजन, पुलिस एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने न्यायालयों से जारी समन एवं वारंटों की तामील की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि समन एवं वारंटों की तामील में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। बैठक में लंबित प्रकरणों में गवाहों की समय पर न्यायालय में उपस्थिति, आवश्यक अभिलेखों की उपलब्धता तथा विवेचना अधिकारियों एवं अभियोजन अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारी, अधिवक्तागण व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User