''आजादी के रंग, खाकी के संग'' अभियान के तहत गुना पुलिस द्वारा निकाली तिरंगा यात्रा

पुलिस बैण्‍ड पर देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्‍तुतियां देकर लोगों को किया भाव-विभोर।

Sunday, August 11, 2024 - 15:20
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) जादी की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर ''हर घर तिरंगा'' अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस मुख्‍यालय भोपाल के द्वारा ''हर घर तिरंगा'' अभियान के साथ-साथ ही 09 अगस्‍त से 15 अगस्‍त तक प्रदेश में ''आजादी के रंग, खाकी के संग'' अभियान चालाये जाने के निर्देश दिये गये हैं ।

 पुलिस मुख्‍यालय के निर्देशों पर गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के दिशा निर्देशन में आज अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक गुना मानसिंह ठाकुर के नेतृत्‍व में गुना पुलिस की ओर से शहर में भव्‍य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकडों पुलिसकर्मी बाईकों पर तिरंगा लहराते हुये देशभक्ति के रंग में ओतप्रोत में नजर आये । साथ ही इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बैण्‍ड पर देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्‍तुतियां देकर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर किया गया ।

                 ''हर घर तिरंगा'' एवं ''आजादी के रंग, खाकी के संग'' अभियान को लेकर गुना पुलिस की ओर से आज 11 अगस्‍त को प्रात: 09:30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्‍ड से बहुत ही मनमोहक अंदाज में बाईक तिरंगा यात्रा निकाली गई, रैली अंबेडकर चौराहा होते हुये हनुमान चौराहा पहुंची जहां पर पुलिस बैण्‍ड पर देशभक्ति गीतों की मधुर व शानदार प्रस्‍तुतियां देकर

उपस्थित लोगों देशभक्ति के रंग में भाव विभोर कर दिया गया । इसके बाद रैली हनुमान चौराहा से रवाना होकर जयस्‍तम्‍भ चौराहा पहुंची जहां पर भी पुलिस बैण्‍ड पर देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्‍तुतियां दीं गई । 

इस दौरान पुलिस बैण्‍ड पर देशभक्ति गीतों की प्रस्‍तुतियों से मौजूद व आने-जाने वाले लोग देशभक्ति के रंग में भर आये और उनके द्वारा तालियों व पुष्‍प वर्षा कर सम्‍मान किया गया । इसके बाद रैली शहर के मुख्‍य मार्गों से होते हुए वापस पुलिस लाईन पहुंचकर समाप्‍त हुई ।

                 गुना पुलिस की ओर से शहर में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्‍य लोगों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और उन्‍हें आजादी के महत्‍व के बारे में जागरूक करना है । इस रैली के माध्‍यम से पुलिस की लोगों से अपील है कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरायें ।

                 रैली में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्‍याय, प्रभारी यातायात निरीक्षक अजयप्रताप सिंह कुशवाह, प्रभारी रेडियो निरीक्षक विकाश उपाध्‍याय, सूबेदार मोनिका जैन, सूबेदार यशवंत रघुवंशी, उपनिरीक्षक प्रभात कटारे, उपनिरीक्षक आकाश आर्य, उपनिरीक्षक अंजलि गुप्‍ता, उपनिरीक्षक केयूरभूषण शर्मा, उपनिरीक्षक नीतू माबई आदि सहित सैंकड़ों पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User