जिला पंचायत में बैठक में जनपदों के सीईओ को विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर लगी फटकार

Oct 13, 2025 - 19:54
Oct 13, 2025 - 19:54
 0  243
जिला पंचायत में बैठक में जनपदों के सीईओ को विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर लगी फटकार

गुना (आरएनआई) योजनाओं की समीक्षा बैठक में पंचायत राज अंतर्गत स्वीकृत नवीन 36 पंचयात भवनों के विरुद्ध एक भी पंचायत भवन का कार्य पूर्ण नहीं किये जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।

समस्त सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश:स्वीकृत 40 नवीन पंचायत भवन में से मात्र,13 पंचायत भवनों का कार्य प्रारंभ किया जाना पाया, शेष 27 पंचायत भवनों का कार्य शुरू नहीं!

 सी.एम. हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की, जिस पर अत्यंत कम प्रगति को लेकर सभी सीईओ की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे ने आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा में पाया  कि आदि कर्मयोगी अभियान की प्रगति कम है, वहीं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 के 03 कार्यों की यूसी, 13 कार्य अपूर्ण हैं एवं वर्ष 2022-23 के 03 कार्यों की टीएस अप्राप्त है। वहीं बस्ती विकास के वर्ष 2024-25 के 14 कार्य अपूर्ण स्तिथि में हैं। 

जिस पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना ने उक्त कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश सभी सीईओ जनपद को दिये गये।

 सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे द्वारा पीएचई विभाग की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में से 64 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने हेतु शेष तथा 53 हैंडपम्प बंद होना पाया गया। उन्होंने ईई पीएचई को निर्देशित किया कि 64 नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने तथा 53 बंद पड़े हैंडपंपों को ठीक कराते हुए योजनाओं का संचालन प्रारंभ करायें।

मनरेगा योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए एक बगिया माँ के नाम, सिपरी पोर्टल पर प्लांटेशन, जल गंगा संवर्धन एवं वर्ष 2025-26 के निर्माण कार्यों कि प्रगति बढ़ाने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिये गए। 

इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पीएम जनमन, आवास प्लस के प्रगतिरत आवासों में प्रगति सही नहीं पाई, जिसको समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। 

सीईओ जिपम ने पंचायत राज अंतर्गत स्वीकृत नवीन 36 पंचयात भवनों के विरुद्ध एक भी पंचायत भवन का कार्य पूर्ण नहीं किये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

 वहीं दिनांक 30.05.2025 को स्वीकृत 40 नवीन पंचायत भवन में से मात्र, 13 पंचायत भवनों का कार्य प्रारंभ किया जाना पाया गया। उन्होंने शेष 27 पंचायत भवनों का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश समस्त सीईओ जनपद पंचायत को दिये। 

बैठक में उन्‍होंने सी.एम. हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की, जिस पर अत्यंत कम प्रगति को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को कार्य नहीं करने वाले या कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि 50 दिवस से अधिक से लंबित सभी शिकायतों को आगामी 02 दिवस में शत- प्रतिशत बंद कराने तथा कोई भी शिकायत नॉनअटैंड में ना जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में कार्यपालन यंत्री पी.एच.ई., आदिम जाति कल्याण विभाग अधिकारी बी. सिसोदिया,गौरव खरे प्रभारी अति.मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत,जितेंद्र मंडलोई कार्यपालन यंत्री आरईएस, महेश शुक्ला पीओ वाटरशेड जिला पंचायत, नरेश श्रीवास्तव डीसी स्वच्छ भारत मिशन जिला पंचायत,रविंद्र अग्रवाल लेखाधिकारी जिला पंचायत सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0