जनसुनवाई में सुनी गयी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

आवेदकों द्वारा विभिन्‍न समस्‍याओं से संबंधित 208 आवेदन किये गये प्रस्‍तुत

Tuesday, February 17, 2026 - 19:02
Updated: 6 months ago
0
जनसुनवाई में सुनी गयी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आज विभिन्‍न आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्‍वास्‍थ्‍य और नामांतरण के आवेदन प्रस्‍तुत किये गये, जिनके निराकरण के निर्देश दिये गये। आज इस दौरान लगभग 208 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्‍तुत किये गये।

कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं प्राप्‍त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में आज जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्‍ही की जांच सहित अन्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्‍या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया। आज जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा विभिन्न आर्थिक सहायता प्रकरणों में आवेदकों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। जनसुनवाई में तहसील गुना निवासी भारत सिंह यादव द्वारा पुत्र के उपचार के लिये तथा ग्राम शंकरपुरा निवासी नारायण सिंह गादरी ने स्‍वयं उपचार के लिये आर्थिक सहायता राशि की मांग की गयी थी। उक्‍त आवेदनों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस सोसायटी से दोनों आवेदकों को 05-05 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User