जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए लगा मुफ्त मेडिकल कैंप, 150 से अधिक घायलों का किया गया इलाज

Thursday, July 23, 2026 - 19:06
Updated: 2 days ago
0
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए लगा मुफ्त मेडिकल कैंप, 150 से अधिक घायलों का किया गया इलाज

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारियों की सहायता के लिए डॉक्टरों द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया है। इस कैंप में घायल और अस्वस्थ प्रदर्शनकारियों को प्राथमिक उपचार, दवाइयां और स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डॉक्टरों की स्वयंसेवी टीम लगातार प्रदर्शन स्थल पर अपनी सेवाएं दे रही है।

डॉक्टरों के अनुसार, 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के बाद से अब तक 150 से 200 लोगों का उपचार किया जा चुका है। कई प्रदर्शनकारी चोट, सूजन, निर्जलीकरण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ मेडिकल कैंप पहुंचे, जहां उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

मेडिकल कैंप में पैरासिटामोल, दर्द निवारक दवाइयां, डिटॉल, ओआरएस, पट्टियां, सैनिटरी पैड सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर जांच मशीन, ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर जैसी स्वास्थ्य जांच सुविधाएं भी मौजूद हैं। डॉक्टरों ने बताया कि कैंप में उपयोग हो रही दवाइयां और उपकरण लोगों के सहयोग और दान से जुटाए गए हैं। यहां प्रतिदिन 10 से 12 डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कैंप में एक घायल प्रदर्शनकारी के हाथ की जांच के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट ने फ्रैक्चर की आशंका जताते हुए उसे जल्द अस्पताल जाकर एक्स-रे कराने की सलाह दी। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिलने पर चोट गंभीर हो सकती है।

डॉक्टरों ने बताया कि इस मेडिकल कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद प्रदर्शनकारियों को तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराना है। जरूरत पड़ने तक यह निःशुल्क सेवा जारी रखी जाएगी।

---

RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User