बठिंडा पुलिस ने 110 जब्त वाहनों की खुली नीलामी की, सरकारी खजाने में जमा हुई लाखों की राशि
बठिंडा। बठिंडा पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए और लंबे समय से पुलिस थानों में खड़े वाहनों के निस्तारण की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 वाहनों की खुली बोली के माध्यम से नीलामी की। यह प्रक्रिया पुलिस लाइन, बठिंडा में निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत वाहन निपटान समिति की मौजूदगी में संपन्न हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि जिन मामलों का निपटारा हो चुका था और जिन वाहनों पर किसी ने दावा नहीं किया, उन्हें नीलामी के लिए रखा गया। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन पुलिस थानों में अनावश्यक रूप से स्थान घेर रहे थे, इसलिए उनका विधिवत निस्तारण किया गया।
एसएसपी के अनुसार, भगता, नेहियांवाला, कोतवाली, थर्मल और नंदगढ़ थाना क्षेत्रों के कुल 100 तय मामलों में बरामद 110 वाहनों की नीलामी की गई। इनमें 71 दोपहिया वाहन, 35 चारपहिया वाहन, 3 ट्रक और 1 कैंटर शामिल था। इन वाहनों की आरक्षित कीमत 14.97 लाख रुपये निर्धारित की गई थी, जबकि खुली बोली में इनकी कुल बिक्री 23.06 लाख रुपये में हुई।
पुलिस ने बताया कि नीलामी से प्राप्त राशि में से 19.55 लाख रुपये सरकारी खजाने में जमा करा दिए गए हैं। शेष औपचारिक वित्तीय प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जा रही है।
डॉ. ज्योति यादव बैंस ने कहा कि जिले के अन्य पुलिस थानों में खड़े ऐसे वाहनों का रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है और उन्हें भी जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी कर नीलाम किया जाएगा।
इस अवसर पर एसपी (मुख्यालय) जगदीश कुमार बिश्नोई, डीएसपी स्पेशल क्राइम करमजीत सिंह, डीएसपी सीएडब्ल्यू गुरप्रीत सिंह, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, पीआरटीसी के सर्विस इंजीनियर सुखनैब सिंह तथा वाहन निपटान समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
---
RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)