छिंदगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर छिंदगढ़ में शिक्षक दिवस का आयोजन

Sep 5, 2025 - 16:47
 0  810
छिंदगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर छिंदगढ़ में शिक्षक दिवस का आयोजन

सुकमा (आरएनआई) सरस्वती शिशु मंदिर छिंदगढ़ में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने समस्त आचार्य दीदियों का भव्य स्वागत किया और उनकी आरती उतारी। मुख्य अतिथि श्रीमती कौसल्या दान्दड़े जी और समिति सदस्य श्रीमती शाहिदा सिंह जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान माँ सरस्वती वंदना के बाद विद्यालय की बहनों ने शिक्षक सम्मान स्वागत गीत गाया। मुख्य अतिथि श्रीमती कौसल्या दीदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु-शिष्य की परंपरा के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजय दास ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से बताया और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही।

विद्यालय के भैया-बहनों ने आचार्यों का सम्मान करते हुए उन्हें सम्मान भेंट दी। इसके अलावा, कार्यक्रम में आचार्यों के लिए कुर्सी दौड़ और बिंदी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। भैया-बहनों के लिए निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य दीदी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें श्रीमती राजमणी लोहाना, श्रीमती चंपावती नाग, श्री राकेश नाग, श्री मनीराम बघेल, कुमारी वृंदा बघेल, कुमारी शांति मरकाम, कुमारी मीनाक्षी बघेल, कुमारी लिली कश्यप, श्रीमती कविता नाग और कुमारी रितु बघेल , कु. अंकिता नाग शामिल थीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.