DGCA का बड़ा एक्शन प्लान लागू, एयरलाइंस और एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी
नई दिल्ली। हवाई यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने वर्ष 2026 के लिए नया वार्षिक निगरानी कार्यक्रम लागू किया है। इसके तहत देशभर की एयरलाइंस और एयरपोर्ट पर सुरक्षा मानकों की पहले से अधिक सख्त निगरानी की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के साथ औचक निरीक्षण और डिजिटल रिपोर्टिंग व्यवस्था भी लागू की जाएगी।
डीजीसीए की नई योजना के तहत एयरलाइंस, एयरपोर्ट और अन्य विमानन ऑपरेटरों का नियमित ऑडिट किया जाएगा। इसके अलावा रात के समय औचक निरीक्षण, रैंप इंस्पेक्शन और स्पॉट चेक भी किए जाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है।
यदि किसी एयरलाइन या ऑपरेटर द्वारा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर वित्तीय जुर्माना भी लगाया जा सकेगा, जिससे सुरक्षा मानकों के पालन को और प्रभावी बनाया जा सके।
विमान हादसों और तकनीकी गड़बड़ियों की रिपोर्टिंग को भी पूरी तरह डिजिटल बनाया जा रहा है। इसके लिए डीजीसीए अपने ई-जीसीए (eGCA) पोर्टल पर नया डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है, जिससे घटनाओं की तत्काल रिपोर्टिंग, जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो सकेगी।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संसद में एक प्रश्न के जवाब में बताया कि सभी भारतीय एयरपोर्ट और एयरलाइंस के लिए अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के मानकों के अनुरूप सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) और इमरजेंसी रिस्पांस प्लान (ERP) लागू रखना अनिवार्य होगा। सरकार का कहना है कि इन कदमों से देश में हवाई यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
______
RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)