छतरपुर गैंगरेप केस: मामा ने दो भांजों संग नाबालिग से की दरिंदगी, 24 घंटे में दबोचे गए आरोपी
छतरपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 25,000 रुपये के इनामी तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि पकड़े गए मुख्य आरोपी ने अपने दो भांजों के साथ मिलकर लड़की के साथ हैवानियत की थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी और स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)