चीन पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकारी टेंडरों में चीनी कंपनियों को एंट्री क्यों दे रही मोदी सरकार?
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर चीन को लेकर नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि भारत में फैक्ट्री संचालित करने वाली चार चीनी बिजली उपकरण कंपनियों को अहम सरकारी बिजली परियोजनाओं के टेंडर में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई है। कांग्रेस का कहना है कि इससे देश के उद्योगों, खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को नुकसान होगा।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार का "चीन के सामने झुकने" का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है, जिससे घरेलू उद्योगों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
जयराम रमेश ने यह भी दावा किया कि मेडोग में दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना का निर्माण जारी है, जिससे ब्रह्मपुत्र नदी से जुड़ी भारत की जल सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों में भारत ने अपनी पारंपरिक गश्त और पशु चराने के अधिकार छोड़ दिए हैं।
हालांकि, इन आरोपों पर केंद्र सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)