चीतोड़ा की गोशाला में विधायक प्रियंका पैंची ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Monday, July 15, 2024 - 19:29
Updated: 2 years ago
0
चीतोड़ा की गोशाला में विधायक प्रियंका पैंची ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गुना (आरएनआई) आज चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चीतोड़ा की गोशाला में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रियंका पैंची उपस्थित रही । उन्होंने गोशाला में पौधे लगाए और लोगों को मनुष्य जीवन में पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गोशाला में गो सेवा समिति की तरफ से निस्वार्थ भाव से की जा रही गायों की सेवा को लेकर प्रशंसा की। वहीं सभी से अपील करते हुए कहा कि पेड़-पौधों हमें सांस लेने के लिए आक्सीजन देते हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। विधायक प्रियंका पैंची ने समिति के लोगो एवम जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर गोशाला में कई किस्म के पौधे लगाए l ताकि दिन प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण को कम किया जा सके। इस कार्यक्रम में गौशाला संचालन समिति के लोगो ने भी आश्वस्त किया कि समय समय पर समिति की तरफ से इसी प्रकार पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर विधायक प्रियंका पैंची एवम गौशाला समिति के लोगो सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User